{"_id":"65fcaab0a68cefef4a0c0dc4","slug":"food-department-team-took-samples-panic-among-shopkeepers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-114790-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद्य विभाग की टीम ने लिए नमूने, दुकानदारों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद्य विभाग की टीम ने लिए नमूने, दुकानदारों में हड़कंप
Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में अभियान चलाया। एक वाहन से आ रहे पनीर और दुकान से खोवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। टीम की दस्तक से कस्बे में हड़कंप मच गया और तमाम मिठाई व खाद्य सामग्री की दुकानों के शटर डाउन हो गए।
सहायक आयुक्त खाद्य गिरिजेश कुमार दुबे के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने टीम में शामिल आरएन वर्मा, पीके वर्मा व वीके यादव के साथ मिलकर अभियान चलाया। कस्बे में एक वाहन को रोककर, उसमें ले जाए जा रहे पनीर की नमूना लिया गया। उसके बाद एक प्रतिष्ठान से खोवा का नमूना लिया।
इटवा में एक दुकान में जांच के दौरान मिलावटी खोवे से बनी आठ किलो मिठाई को नष्ट कराया। इस संबंध में मुख्य खाध सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने बताया कि कुल पांच नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।