फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Following the uproar, the strictness increased, with students prohibited from leaving the campus after 5 p.m.

Siddharthnagar News: बवाल के बाद बढ़ी सख्ती, शाम पांच बजे के बाद छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक

Tue, 10 Feb 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Following the uproar, the strictness increased, with students prohibited from leaving the campus after 5 p.m.
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में रविवार को छात्रों पर की गई कार्रवाई के बाद सोमवार को परिसर का माहौल पूरी तरह शांत रहा। बाजार में हुए बवाल के बाद कॉलेज प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अग्रिम आदेश तक सभी छात्र-छात्राओं के लिए शाम पांच बजे के बाद कैंपस से बाहर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार अब किसी भी छात्र को कैंपस से बाहर जाने के लिए विशेष कारण बताना होगा। नियम के कड़ाई से पालन के लिए मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे, जहां एक स्थानीय व्यापारी के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद रविवार सुबह स्थानीय थाने में व्यापारियों व अधिवक्ताओं के धरना के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए 15 छात्रों को एक सप्ताह के लिए शैक्षणिक कार्य से निलंबित करते हुए एक माह तक कैंपस से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। रविवार देर रात प्राचार्य ने शहर में गए करीब डेढ़ सौ छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed