फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fog in buddhanagari

मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी... बुद्धनगरी में कोहरा

Fri, 29 Dec 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
fog in buddhanagari
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन चालक।
सिद्धार्थनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बुद्धनगरी में ठंड बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सीजन में पहली बार घना कोहरा सुबह 11 बजे तक छाया रहा। इसका प्रभाव रहा कि सड़कों पर 50 मीटर की गाड़ियां भी दिखाई नहीं दे रही थीं और चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ी। कोहरा के कारण धूप का असर कम हुआ तो दिन में ठंड भी बढ़ गई। मौसम में बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी बदली, जबकि ठंड से फसल को फायदा की उम्मीद बढ़ने से किसानों को तसल्ली हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार ऊपर कोहरे की परत होने के कारण धरती की उष्मा ऊपर नहीं जा रही है, इस कारण रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि दिन में ठंड का असर बढेगा।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की दिशा पश्चिमी है, लेकिन स्थिर है। इस कारण कोहरा छाया हुआ है।

फिर बदली दिनचर्या
तेज धूप की बजाए दिन में कोहरा छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे किसान भी खुश हैं। बसंत ऋतु जैसा मौसम होने और कोहरा शीतलहर न पडने से रबी की फसल प्रभावित होने की संभावना किसानों को चिंता का सबब बनी हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने एकाएक करवट बदली और सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा,शीतलहर शुरू हो जाने से जहां ठंड बढ़ गई, वहीं गेहूं, मटर, सरसों सहित रबी की फसलों के लिए फायदेमंद होगा। माना जा रहा है कि गेहूं की फसल तेजी से विकसित होगी। किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। लोटन क्षेत्र के भरनी गांव के परशुराम ने कहा कि कोहरा और ठंड की शुरुआत से बड़ी तसल्ली हुई है। इससे फसल बचने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा होने से लोगों को सूर्य देव के दर्शन करीब 9 बजे के आसपास हुआ,लेकिन उसके बाद कोहरा था। धूप निकलने के बाद भी दिनभर गुलाबी ठंड का असर दिखा। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर, जाकेट, टोपी पहने दिखे। पूरे दिन पार्क में भी रौनक रही। कोहरा व शीतलहर शुरू होने से किसान भी शुख हो गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि विशेषज्ञ डॉ मारकंडेय सिंह ने बताया कि शीतलहर न होने से गेहूं की फसलों का विकास नहीं हो पा रहा था। बृहस्पतिवार से कोहरा शीतलहर पड़ना शुरू हो गया है। इससे गेहूं सहित रबी की फसलों के लिए ओस की बूंदें काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान अपनी खेतों की देखभाल सही ढंग से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed