फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fog halts the speed of vehicles

बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में लिपटा जिला

Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fog halts the speed of vehicles
शहर में घने कोहरे के बीच बाइक की लाइट जलाकर आवागमन करते राहगीर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठंड ने किया बेहाल
विज्ञापन

दिन में भी लाइट जाकर चलने को मजबूर हुए वाहन चालक
ठंड से बचाव के लिए अलाव बना सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ठंड और घने कोहरे की आगोश में पूरा जिला लिपट गया। सोमवार की सुबह गलन के साथ कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। घने कोहरे के कारण सुबह में रात जैसा नजारा दिखा। वाहनों की रफ्तार थम गईं और वाहन चालक दिन में ही लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। ठंड से बचाव के इंतजाम में लोग जुटे रहे। गांव से शहर तक लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने में जुटे रहे। कोहरा 11 बजे तक छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप हुई तो गलन और बढ़ गई। लुढ़कता पारा यह बता रहा है कि ठंड और गलन अभी और बढ़ेगी।
नेपाल सीमा से सटे जनपद में भीषण ठंड पड़ती है। 15 दिसंबर के बाद घना कोहरा गिरना शुरू हो जाता है। इसी के साथ गलन और तेज ठंड भी पड़ने लगती है। इस वर्ष पिछले पांच दिनों से जिले में तेज ठंड पड़ने लगी। गलन तो बढ़ी ही, भोर से घना कोहरा पड़ने लगा। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, हालत यह थी कि दो मीटर आगे तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए और कोहरे के कारण सुबह में रात जैसे हालात दिखे। हादसा न हो जाए इसलिए वाहन चालक लाइट जलाकर चलते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े तो पहने ही थे। गांव से नगर तक लोग अलाव तपाते नजर आए। इस बाबत नगरपालिका के ईओ शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगर में अलाव की व्यवस्था की गई है, जहां जरूरत पड़ रही है वहां पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अलाव जले तो लोगों ने ली राहत की सांस
नगर में अलाव की व्यवस्था होने से लोगों ने राहत की सांस ली। साड़ी तिराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट में नगर पालिका की ओर से अलाव जलाए जाने से लोगों को काफी राहत मिली। कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में आने वालों लोगों के लिए अलाव ठंड में काफी मददगार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
ठंड के बीच पड़ते कोहरे के बीच यात्रा कष्टदायी है। हादसे बचने के लिए देर रात तक वाहन न चलाएं, वाहन धीमी गति में चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, अपने ही लेन में चलें और धीमी गति में वाहन चलाएं।

रैन बसेरा खाली
नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के ठहराव के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से 15 बेड का रैन बसेरा बनाया है। रेलवे परिसर में बने रैन बसेरा में सभी चारपाई खाली थी। फिलहाल व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन ठहरने वाला यात्री कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed