{"_id":"678e84b5855cae85be062e26","slug":"fog-and-icy-wind-increased-the-chill-schools-up-to-8th-closed-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131052-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे और बर्फीली हवा नेे बढ़ाई ठिठुरन, 8वीं तक के स्कूल आज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे और बर्फीली हवा नेे बढ़ाई ठिठुरन, 8वीं तक के स्कूल आज बंद
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर कोहरे के देर रात आवागमन करते वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में ठंड के पलटवार से आमजन की परेशानी फिर से बढ़ गई है। सोमवार सुबह मौसम ने फिर से करवट ले ली। पूरे दिन घना कोहरा व बदरी छाए रहने से गलन बढ़ गई है। ठंड औैर शीतलहर को देखते हुए जिलािधकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रखने के आदेश िदए हैं।
सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन मध्यम चाल से चल रही पछुआ लोगों को और भी ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। कोहरा गिरने से गाड़ियां भी रेंगती हुई चलीं। इससे लोग घरों से भी देरी से निकले।
पूरे दिन ठंड पड़ने से कस्बों व शहरों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। लोग घर से जरूरी काम से ही निकले। कई दुकान देर से खुली व शाम होते-होते बंद भी हो गई। इससे ठंड लोग घरों पर अलाव जलाकर शरीर को गर्म करने की जुगत में लगे रहे। ठंड से राहत पाने के लिए लोग घरों में हीटर का भी सहारा लिए।
विज्ञापन
अचानक ठंड पड़ने से डीएम ने कक्षा आठ तक के विद्यालय को बंद करने का भी निर्देश दे दिया है। इससे मंगलवार को जिले में संचालित कक्षा आठ तक के भी विद्यालय में पढ़ाई नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी ठंड बरकरार रहेगी।
मंगलवार को कोहरा कम पड़ने का आसार है, इससे सूर्य भी दिखाई दे सकते है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज की गई।र