फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Flood increased problem, boat running on the roads

बाढ़ से बढ़ी दिक्कत, सड़कों पर चल रही नाव

Tue, 31 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Flood increased problem, boat running on the roads
नौगढ़-सोहास मार्ग पर सड़क पर भरे बाढ़ के पानी में नाव चला कर आवागमन करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ से बढ़ी दिक्कत, सड़कों पर चल रही नाव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नदियों में उफान का असर यातायात पर भी पड़ने लगा है। बाढ़ का पानी सड़क पर बहने से कई क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है। मंगलवार को गोरखपुर-नौगढ़ नेशनल हाईवे पर पकड़ी के पास पानी भर गया। वहीं नौगढ़- सोहांसा मार्ग पर तीन दिन से वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलस्तर में इजाफा होने लोग भयभीत हैं।
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद जिले की नदियों में उफान है। अभी तक गांव में पानी घुसा हुआ था, जिससे लोग परेशान थे ही। पिछले तीन दिनों से लगातार नदियों के जलस्तर में वृद्धि से अब मुख्य मार्ग पर पानी भरने लगा है, जिससे कई स्थानों पर आवागमन बंद हो चुका है। वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। पैदल किसी तरह से लोग पानी से गुजरकर आ-जा रहे हैं। सबसे खराब स्थिति नौगढ़-सोहांस मार्ग का है। यहां पर जमुआर नाले में उफान से सड़क पर पानी बह रहा है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जोखिम उठाकर लोग किसी तरह से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ से सोहांस होते हुए लोटन की दूरी 20 किलोमीटर है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से यात्रा करते थे। इस मार्ग पर प्राइवेट वाहनों का संचालन होता था। मगर बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद मार्ग बंद हो गया है। आसपास गांवों के लोग नाव से आ जा रहे हैं। महदेवा निवासी जोखन, राजकरन और मोहित ने बताया कि बहुत जरूरी कार्य था। वे उसका सोहांस होते हुए नौगढ़ तक पहुंचे। इस मार्ग पर बहुत पानी भर गया है। इस मार्ग से आवागमन खतरा हो सकता है। वहीं नेशनल हाईवे गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर पकड़ी के पास बाढ़ का पानी तेजी से चढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसी गति से पानी चढ़ा तो मार्ग बंद हो जाएगा। वहीं जमुआर नाले के उफान के बाद नगर के बर्डपुर-नौगढ़ पेट्रोलपंप के पास तेजी से पानी चढ़ रहा है। पानी भरने की वजह से पेट्रोलपंप बंद हो गया है। वहीं दो पहिया और पैदल जाने-जाने वालों को बहाव तेज होने के कारण कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ा तो नगर पानी से डूब गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नीजोत प्रतिनिधि के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के उफान से क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो गया है। बाढ़ का पानी चढ़ जाने से शाहपुर-सिंगारजोत पानी चढ़ गया है। इस पर धनोहरी तक पानी भरा हुआ है, जिससे आवाजाही बंद है। इस मार्ग पर मन्नीजोत, भनवापुर होते हुए बदलिया चौखड़ा होते हुए जाने वाली आठ किलोमीटर सड़क दो सप्ताह से बाढ़ का पानी चढ़ से जाने बंद है। इस पर बहुत जरूरत पड़ने पर लोग नाव से आ-जा रहे हैं। इसी प्रकार जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की हालत है। अगर जलस्तर में वृद्धि होता रहा तो स्थिति और भयावह होगी। बढ़ते हुए जलस्तर से लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed