{"_id":"6a39836942c4a186ae0830f4","slug":"flag-march-held-in-badhni-ahead-of-muharram-appeal-made-to-maintain-peace-and-harmony-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-160188-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुहर्रम को लेकर बढ़नी में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुहर्रम को लेकर बढ़नी में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
Tue, 23 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। मुहर्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बा बढ़नी में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च में भारी पुलिस बल शामिल रहा। मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, थाना ढेबरुआ पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।