फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five women underwent sterilization at the camp.

Siddharthnagar News: शिविर में पांच महिलाओं की हुई नसबंदी

Sat, 25 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five women underwent sterilization at the camp.
ढेबरूआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के अंतर्गत जननी संस्था द्वारा परिवार नियोजन नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पांच महिलाओं की नसबंदी की गई।
विज्ञापन

पीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि प्रयास रहेगा कि परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। जननी संस्था के जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल टीम गांव-गांव जाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को छोटे परिवार के लाभ, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के महत्व और परिवार पूरा होने पर स्थायी परिवार नियोजन विधि अपनाने के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

शिविर में सर्जन डॉ. पी कन्नौजिया, स्टाफ नर्स नंदिता और अमृता, ओटी टेक्नीशियन अंकुर व सचिन के साथ परिवार नियोजन सलाहकार प्रीति पाठक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed