फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five new bodies found in district

जिले को मिली पांच नए निकायों की सौगात

Wed, 18 Oct 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Five new bodies found in district
डुमरियागंज में जनसभा को संबोधित करते नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। चुनाव से ठीक पहले सूबे के नगरीय विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जिले की निकायों को करोड़ों की सौगात दी है। बुधवार को डुमरियागंज के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में उन्होंने जिले की छहों निकायों में 21 करोड़ की लागत वाली 36 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2018 में इटवा, बिस्कोहर, बर्डपुर, बढ़नीचाफा व भारतभारी के रूप में पांच नए निकायों के गठन की घोषणा भी की।  कहा कि सर्वे कराकर वर्ष 2018 में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अधिशासी अधिकारियों की भर्ती में एमबीए डिग्रीधारकों के चयन की भी बात कही। 
विज्ञापन

सुरेश खन्ना ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में प्रदेश की सपा-बसपा सरकार ने केवल खजाने को लूटा है। इस बार भी इनकी सरकार बनती तो कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ जाते। वर्ष 2015 से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर लोगों को सुलभ आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था, मगर पूर्ववर्ती सपा सरकार ने इसे प्रदेश में लागू नहीं किया। भाजपा सरकार बनने के बाद मात्र 6 माह में करीब 10 लाख शहरी व 10 लाख ग्रामीण लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। सभी नगर पंचायतों में स्वच्छ वातावरण समिति बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए प्रदेश के  सभी जिलों में एक प्लांट लगाया जाएगा, जहां कूड़े से 5 मेगावाट तक बिजली बनाई जाएगी। बाराबंकी में इसका प्रयोग किया जा चुका है, जिसका शिलान्यास 21 अक्टूबर को सीएम करेंगे। आगामी 5 वर्षों में पूरे प्रदेश में यह प्लांट लगाया जाएगा। अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि फॉगिंग व छिड़काव निरंतर कराते रहें और इसकी स्वयं निगरानी भी करें। उन्होंने कहा कि अब अधिशाषी अधिकारियों की भर्ती में एमबीए डिग्रीधारकों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में तैनात अधिशाषी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा चालू ट्रांसफार्मर है, जिसमें हमेशा बिजली रहती है। सपा-बसपा फ्यूज ट्रांसफार्मर है, जिनसे अब बिजली की उम्मीद नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने जिले में पेयजल और यातायात व्यवस्था की दुश्वारियां गिनाई। बुद्ध सर्किट के तहत जिले को हवाई सेवा से जोड़ने,  बांसी, उसका, शोहरतगढ़ नगर पालिका के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और सभी निकायों के चारों ओर सर्किट रोड बनाने की मांग रखी। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज में प्रेक्षागृह की तर्ज पर छह विवाह घर, शाहपुर व बनगवां में विवाह घर के साथ ही नगर क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्लस्टर कॉलोनी बनकवाकर गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने की मांग की। इससे पहले सांसद समेत सभी विधायकों ने कैबिनेट मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व निवर्तमान चेयरमैन के प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, विधायक चौधरी अमर सिंह, डॉ.सतीश द्विवेदी, श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राजू श्रीवास्तव, साधना चौधरी, हेमंत जायसवाल, अजय गुप्ता, श्यामसुंदर अग्रहरि, लवकुश ओझा, मनोज मौर्य, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ सुनील कुमार सिंह, ईओ शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed