{"_id":"65beb21e676075bd8f0d0bcd","slug":"five-minutes-of-life-just-as-we-were-sitting-the-truck-overturned-death-passed-in-front-of-us-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112353-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के पांच मिनट : बैठे ही थे की पलट गया ट्रक, सामने से गुजर गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के पांच मिनट : बैठे ही थे की पलट गया ट्रक, सामने से गुजर गई मौत
Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे पर बृहस्पतिवार को टैंपो पर ट्रक पलटने से हुए हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए थे। जबकि एक की मौत हो गई थी। होटल के सामने खड़ी चार बाइकें दब गई थीं। बातचीत में एक बाइक स्वामी ने हादसे की दास्तां बयां किया। कहा कि पांच मिनट ने जिदंगी बचा दी। गाड़ी खड़ी करके बैठे और चाय मुहं लगा भी नहीं पाए थे कि ट्रक आकर पलट गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। सामने से मौत गुजर गई। यह पांच मिनट कभी नहीं भूलेगा। अगर ट्रक की प्लाई को रस्सी से बंधा नहीं होता तो उसके बिखरने से कई लोग चपेट में आते। फिलहाल हादसे की चर्चा पकड़ी चौराहे पर तीसरे दिन भी होती रही।
क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक प्लाई से लदा हुआ ट्रक टैंपो पर पलट गया था। इस घटना में टैंपो चालक की मौत हो गई थी। जबकि उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जहां हादसा हुआ, वहीं पर एक होटल है,जहां हमेशा लोग बैठते हैंं। अकसर बाइक खड़ी करके लोग इंतजार करने लगते हैं। बृहस्पतिवार को जिस वक्त हादसा हुआ, वहां कई बाइक खड़ी थी। जो ट्रक के नीचे दब गई थी। इससे लोग बड़ी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे थे। लेकिन प्लाई हटाए जाने के बाद चार बाइक मिली। जिसे पुलिस लेकर थाने चली गई थी। इसमें दो बाइक एक ही परिवार की थी। जिसे थाने पर जाकर वाहन स्वामी ने खुद का होना बताया। नगर के थरौली निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल शिवसागर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को संतकबीरनगर जिले के ददरा गांव निवासी रिश्तेदार पुजारी यादव के साथ पकड़ी चौराहे पर पहुंचा था। रिश्तेदार को चाय पिलाने के लिए बाइक को खड़ी किए और होटल के अंदर पहुंचे थे। चाय लेकर मुहं लगाने वाले थे कि ट्रक पलटा तो तेज आवाज हुई। बाहर निकले तो होश गुम हो गया। कारण अगर पांच मिनट रुके होते तो शायद आज यहां नहीं होते। जैसे लगा कि मौत सामने से गुजर गई। यह पांच मिनट जिंदगी भर याद रहेगा।
रस्सी के कारण टला बड़ा हादसा
ट्रक पर लदी प्लाई को बहुत ढंग से बांधा गया था। यह वजह रहा है कि बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि रस्सी अगर सही से नहीं बांधा गया हो तो पलटने के बाद दूर तक जाकर गिरता है। इससे दुकान पर बैठे लोग उसकी जद में आते और घायल हो जाते।