{"_id":"69e7b8a6d3d8311975044435","slug":"five-injured-two-seriously-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156979-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल, दो गंभीर
Tue, 21 Apr 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। इटवा-मिठौवा मार्ग पर स्थित मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम्ही के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के विरवापुर निवासी राजेंद्र (20) अपने दो साथियों पवन पुत्र लवकुश, निवासी धौरहरा कठेला, थाना कठेला समय माता और अमीन पता अज्ञात के साथ मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव बरात जा रहे थे। जैसे ही वे कुसुम्ही गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से राजेंद्र, पवन और अमीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन और अमीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार घायलों को कहां भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
इस संबंध में मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ि