{"_id":"6afc9702af400e644005d1a4","slug":"five-convicts-sentenced-to-five-years-in-prison-under-the-gangster-act-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168334-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैंगस्टर एक्ट के पांच दोषियों को पांच-पांच साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैंगस्टर एक्ट के पांच दोषियों को पांच-पांच साल की सजा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गैंगस्टर एक्ट के 19 साल पुराने मामले में मंगलवार को न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में मामलों की प्रभावी पैरवी कराई जा रही है। इसी क्रम में थाना लोटन में वर्ष 2005 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई एएसजे/एफटीसी-2 गैंगस्टर एक्ट न्यायालय में हुई।
न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने आलोक सिंह उर्फ मिंटू सिंह, रामविजय सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह उर्फ पिंटू सिंह, वीरेंद्र सिंह और सुनील सिंह को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभावी पैरवी जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक नीरज श्रीवास्तव और लोटन थाने के न्यायालय पैरोकार आरक्षी धर्मेंद्र कुमार ने की। संवाद