{"_id":"67855018e02b571f1f0ee4c1","slug":"five-caught-with-27-kg-silver-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130681-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 27 किलो चांदी के साथ पांच पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 27 किलो चांदी के साथ पांच पकड़े गए
विज्ञापन
गोल्हौरा पुलिस की गिरफ्त में चांदी के साथ आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान एक कार सवार पांच लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से 27.326 किलो चांदी बरामद की। चांदी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। जीएसटी सचल दल असिस्टेंट कमिश्नर की जांच में जीएसटी की चोरी पाई गई। इसलिए चांदी जब्त कर ली गई।
पकड़े गए आरोपी दिल्ली और आगरा के रहने वाले हैं। पता चला कि है कि आभूषण कारोबारियों से खरीद फरोख्त करते हैं। एसओ गोल्हौर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि एक कार में इटवा से बांसी की ओर अवैध रूप से चांदी ले जाई जा रही है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए थाना गेट के सामने बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई।
इस दौरान एक कार पहुंची। कार रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से एक प्लास्टिक की बोरी में 27.326 किलो चांदी बरामद हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान नवीन कुमार निवासी उत्तम विहार उत्तमनगर थाना वृंदापुर पश्चिमी दिल्ली, राजू अग्रवाल निवासी थाना बलकेश्वर आगरा, पवन प्रताप सिंह निवासी कृष्णा बाग कॉलोनी थाना एतमदौला आगरा, नरेश कुमार निवासी सोना विहार थाना राजाजी पुरम लखनऊ व संजय अग्रवाल निवासी गोकुल धाम कमलानगर थाना बलकेश्वर आगरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
बरामद चांदी के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि उनके पास चांदी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए जीएसटी की टीम को बुलाया गया। जांच में जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। सोमवार को सभी को जिला जीएसटी अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। जीएसटी टीम कागजी कार्रवाई में लगी थी।
इस संबंध में जीएसटी सचल दल असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप ने बताया कि पकड़े गए लोग यदि स्वीकार करते हैं कि माल उनका है तो जीएसटी की दूनी धनराशि जमा कराकर छोड़ दिया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में 103 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा।
जीएसटी सचल दल टीम ने पकड़ी गई चांदी का मूल्य 11.5 लाख बताया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ बृजेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।