फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five bags of firecrackers recovered from grocery shop, one arrested

Siddharthnagar News: किराना की दुकान से पांच बोरी पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five bags of firecrackers recovered from grocery shop, one arrested
शिवनगर डिंडई पुलिस की गिरफ्त में अवैध पटाखों के साथ अभियुक्त
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात स्थानीय चौराहे पर एक किराना की दुकान पर छापा मारा। मौके से पांच बोरी पटाखा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ शिवनगर डिड़ई शशांक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई चल रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार सूचना मिली की डिड़ई चौराहे पर एक किराना की दुकान में बिक्री करने के लिए पटाखा रखा गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दुकान में छापा मारा गया। चौराहे पर स्थित जय गुरुदेव किराना स्टोर पर छपा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किया गया पटाखा बरामद किया। थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि अवैध पटाखों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही डडवा कोईजोत का ही निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed