फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five accused absconding in case of beating of young man

Siddharthnagar News: युवक की पिटाई मामले में पांच आरोपी फरार

Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five accused absconding in case of beating of young man
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में दूसरे समुदाय के एक धार्मिक कार्यक्रम में युवक की पिटाई के मामले में फरार पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में सात आरोपियों में से दो को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांचों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ कस्बा के वार्ड नंबर 10 गांधीनगर निवासी मोहम्मद दानिश को 17 दिसंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में झूमने की खुन्नस में सात लोगों ने 26 जनवरी को जुमे की नमाज के बाद मारा पीटा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया था। मेडिकल में शरीर पर चोट के साथ ही धारदार हथियार से गर्दन पर घाव के निशान की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस भीड़ जमाकर बलवा करने, चोट पहुंचाने, धमकी देने की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस 31 जनवरी को तिरंगा चौराहे से इस वारदात में शामिल दो आरोपित कस्बा के वार्ड नंबर 12 हनुमंतनगर निवासी इंसान अली व वार्ड नंबर 15 मोतीलाल नगर निवासी मोनू उर्फ अब्दुल शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर के अल्ताफ हुसैन, रियाज उर्फ शाहरूख, फैजान, वार्ड नंबर 11 रघुनाथ नगर के अमीम, वार्ड नंबर 10 गांधी नगर के अकरम उर्फ टिंकू अभी फरार है। पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम गिरफ्तारी में लगी हुई है। जल्द इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed