फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire in shop

Siddharthnagar News: दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, समान जलकर राख

Thu, 12 Oct 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
fire in shop
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट तिराहे पर स्थित श्री बाला जी इंटरप्राइजेज की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों रुपये की कीमत का सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगाें ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।

मेंगुरु गोरक्ष नाथ वार्ड (सेखुई ताज) निवासी जय प्रकाश दूबे पुत्र सादिका दूबे की नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट तिरहा पर श्री बाला जी इंटरप्राइजेज की दुकान है। वह दुकान बंद करके घर चले गए। करीब दो बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लगभग चार बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान में 25 हजार रुपये के साथ लगभग आठ लाख रुपये का सामान रखा था। दुकान में फर्नीचर, चार फ्रिज, सीसीटीवी, खाने पीने का समान आदि सब जल गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंच चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने इस घटना की जानकारी फोन के जरिये एसडीएम डुमरियागंज व लेखपाल को देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed