{"_id":"65bd3613f23e7e94260c22d4","slug":"fire-in-hut-gas-cylinder-blast-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112284-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग, गैस सिलिंडर ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग, गैस सिलिंडर ब्लास्ट
Sat, 03 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर छह गोविंद नगर के एक व्यक्ति के झोपड़ी मेंं शुक्रवार की दोपहर पूजा स्थल पर जल रहे दीपक से आग लग गई। अगलगी की इस घटना के दौरान गैस सिलिंडर आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो। धमाके से लोग दहशत में आ गए। गनीमत रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। लेकिन झोपड़ी के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान व 10 हजार रुपये नगदी जलकर राख हो गया।
क्षेत्र के गोविंद नगर वार्ड निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा ने हाल ही नगर पंचायत से मिले आवास का निर्माण कराया था। लेकिन गृह प्रवेश का पूजा न हो पाने के कारण झोपड़ी में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर गृहस्वामी की बेटी लक्ष्मी शुक्रवार व्रत थी। सुबह 11 बजे के करीब वह घर में बने पूजा स्थल पर दीपक जलाई थी। दोपहर करीब 12 बजे उसी दीपक से मड़ई में आग लग गई। शोर मचने पर पूरा परिवार भाग कर मड़ई से बाहर आ गया। कुछ लोग सामान आदि बचाने व आग बुझाने की कवायद में भी जुट गए। इस बीच रसोई के पास रखा सिलिंडर आग की चपेट में आ गया। आग के बीच सिलिंडर को देखते ही मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने व सामान निकालने की कवायद छोड़कर दूर भाग खड़े हुए। इसी बीच सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज धमाके से पूरा मोहल्ला हिल गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों के साथ पूर्व प्रधान अशोक जयसवाल, विष्णु व विजय आदि ने मिलकर आग पर काबू पाया। तबतक झोपड़ी में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान और दस हजार रुपया नगद जलकर राख हो गया।