फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire in houses

Siddharthnagar News: सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, सामान जला

Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
fire in houses
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर में सोमवार शाम को खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बगल के घर में भी आग लग गई। दोनों घरों में रखा सारा सामान जल गया है।

ग्राम पंचायत राजपुर में शाम के समय खाना बनाते समय सिलिंडर में लीकेज से काशीराम की झोपड़ी में आग लग गई। उसके बाद अंगद के झोपड़ी में भी आग लग गई। दोनों के घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। इसमें जेवरात, नकदी राशन जल गया।
विज्ञापन

काशीराम की पत्नी अंजू ने कहा 3000 रुपये नकद समेत गहने, कपड़े और राशन रखे थे। अंगद साहनी की पत्नी लक्ष्मी ने कहा कि लाइट बिल जमा करने के लिए किसी तरह 40000 रुपये इकट्ठा किया था। कल जमा करने वाली थी वह भी जल गया। राशन समेत घर में रखे जेवरात, कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed