{"_id":"5fbbb94b8ebc3e9be6021011","slug":"fire-in-general-store-siddharthnagar-news-gkp3741708126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
उसका बाजार में शार्ट सर्किट से जलकर राख हुई दुकान के सामान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में लगी आग, सामान राख
ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
उसका नगर पंचायत क्षेत्र में देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत उसका के एक मोहल्ले में रविवार की देर रात जनरल स्टोर में आग लग गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
नगर के मुख्य बाजार निवासी हेमंत अग्रहरि जनरल स्टोर चलाते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान हैं और प्रथम तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। दुकान के अंदर से ही उनका आना-जाना है। रोज की तरह रविवार की देर शाम दुकान को बंद करके ऊपर कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि रात लगभग साढ़े 11 बजे जलने की दुर्गंध आई तो वह नीचे उतर कर आ गए। देखा तो दुकान में आग लग गई थी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और छत के रास्ते से परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। आसपास के लोगों और दमकल विभाग की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हेमंत के मुताबिक दुकान में आग लगने से सब कुछ तबाह हो गया है। अब उनके सामने रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। हेमंत ने घटना की जानकारी पुलिस को भी जानकारी दी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।