फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire in clothe shop

कपड़े की दुकान में लगी आग

Wed, 06 Jan 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire in clothe shop
इटवा क्षेत्र के महादेव घुरहू चौराहे पर शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग जलकर राख हुआ समा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात आ रही सामने
फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू
इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घुरहू चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घुरहू चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में काफी नुकसान बताया जा रहा है।
क्षेत्र के मैलानी गांव निवासी ग्राम प्रधान राम प्रसाद अग्रहरि की महादेव घुरहू चौराहे पर कपड़े की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार को भी दुकान खुली थी। देर शाम राम प्रसाद एवं उनके सहयोगी प्रदीप कुमार दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 12 बजे सड़क से गाड़ी लेकर गुजर रहे भदौखर गांव निवासी एक ड्राइवर ने रेडीमेड कपड़े की दुकान से धुआं निकलते देखा। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सूचना दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने डॉयल-112 व बिजली विभाग को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे डॉयल-112 ने इटवा थाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक राम प्रसाद अग्रहरि के अनुसार आगलगी की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मधुकरपुर चौबे में झोपड़ी जली
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव में मंगलवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग से नकदी सहित 40 हजार रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव निवासी ज्ञानमती पत्नी कल्लू छप्पर में रहती है। मंगलवार को परिवार के सदस्य सो गए थे। रात 11 बजे आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पड़ोसियों ने शोर करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में आसपास के लोग जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर में रखे पांच हजार नकद, कपड़ा, बेड, बिस्तर, इंजन आदि जल गए। हलका लेखपाल अर्जुन गुप्ता ने कहा कि जानकारी मिली है। जल्द नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार डुमरियागंज को प्रेषित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed