फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out due to unknown reasons six cattle died

Siddharthnagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग, छह मवेशियों की मौत

Thu, 15 Jun 2023 03:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Thu, 15 Jun 2023 03:00 PM IST
सार

तहसीलदार अरूण वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons six cattle died
त्रिलोकपुर क्षेत्र के पंड़िया गांव में अज्ञात कारणों से झोपडी में लगी आग । संवाद

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस कर पांच बकरियां व एक पांड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव निवासी पुल्लू निषाद अपने घर के सामने झोपड़ी बना कर भैंस, बकरियों को बांधते हैं। बुधवार को पशुओं को चारा पानी दे कर सभी परिजन दोपहर में सो रहे थे। इसी बीच अचानक झोपड़ी से धुंआ उठने लगा और हवा तेज होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आस पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


लोगोंं ने आग के बीच से झोपड़ी में बंधे अन्य मवेशियों को किसी तरह से निकाला लेकिन पांच बकरियों व एक पांड़ा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम व एसओ त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस संबंध में तहसीलदार अरूण वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed