{"_id":"6a00ee66adc79a1acc084568","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-store-goods-worth-lakhs-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157957-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट
Mon, 11 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर हुई दुर्घटना
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर स्थित एक किराना की दुकान में आग लग गई। इस दुर्घटना में दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खानतारा निवासी गोपाल चौरसिया का भड़रिया बाजार में मकान में ही किराने की दुकान चलाते हैं। शनिवार को भी हर दिन की तरह की रात में दुकान बंद करके अपने गांव चले गए। आसपास के लोगों ने रात करीब 12 को उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। किसी ने इसकी सूचना दुकान मालिक और स्थानीय पुलिस को दी। गोपाल दुकान पहुंचे और ताला खोलकर शटर उठाया तो देखा उसमें रखा तेल, साबुन, अनाज, प्लास्टिक और फर्नीचर के अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है। दुकानदार के अनुसार करीब चार लाख तक का नुकसान हुआ है। पूरी पूंजी दुकान में लगी थी। एक झटके में सब खत्म हो गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द आर्थिक मदद की मांग की है।