फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fir,siddharth nagar news,quarantin center,two brtothers

क्वारंटीन हाउस से भागने में भाई ने की मदद, जेल भेजा गया

Sun, 19 Apr 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
fir,siddharth nagar news,quarantin center,two brtothers
दोनों भाइयों पर केस दर्ज, दोबारा किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी/परसा। मुंबई से लौटने के बाद बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्वारंटीन एक युवक सेंटर की दीवार फांदकर भाग निकला। बाहर खड़ा उसका छोटा भाई उसे बाइक से लेकर जा रहा था कि पुलिस की सूचना पर दोनों को एनएच 730 पर झिंगहा गांव के पास दोनों को पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया गया है। भगाने की कोशिश करने वाले युवक को जेल और उसके भाई को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से आने वालों को 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है। क्षेत्र के एक गांव का युवक शुक्रवार को मुंबई से घर पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने उसे 14 दिन क्वारंटीन करने के लिए क्वारंटीन हाउस में रखा था। अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर शाम को क्वारंटीन किए गए युवक ने अपने भाई को बुलाया। उसके पहुंचते ही क्वारंटीन युवक केंद्र की दीवार फांदकर भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भागते हुए देखा तो आला अधिकारियों को सूचना दे दी तो दोनों को पकड़ लिया गया। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्वारंटीन किए युवक को सेंटर व उसके भाई को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

ञञञञञञञञञञञञञञञञञञञञ
क्वारंटीन सेेंटर में रखा गया बलराम यादव निवासी खैरहनिया उर्फ बनरही दीवार फांद कर भाग निकला। क्वारंटीन हाउस के बाहर बाइक लेकर खड़ा भाई राकेश बलराम यादव को बैठा कर घर ले जा रहा था कि पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बलराम को क्वारंटीन हाउस राकेश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर बाहर से आने वालों को क्वारंटीन करने के लिए बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को क्वारंटीन हाउस बनाया गया है। बलराम यादव शुक्रवार को मुंबई से घर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने उसे 14 दिन क्वारंटीन करने के लिए क्वारंटीन हाउस में रखा था। अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम को बलराम ने अपने भाई राकेश को बुलाया। बलराम बाउंड्रीवाल फांद कर बाहर निकला और राकेश की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भागते हुए देखा तो आला अधिकारियों को सूचना दे दी। नेशनल हाईवे 730 पर झिंगहा गांव के पास उन दोनों को पकड़ लिया गया। ढेबरुआ पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बलराम को क्वारंटीन हाउस भेजा गया जबकि राकेश को जेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed