फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR registered against four for tying to a tree and beating

Siddharthnagar News: पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four for tying to a tree and beating
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सारोथर कठौतिया गांव में जावेद और अरबाज को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर गुड्डू, अमजद, मौसम और युनुस पर प्राथमिकी दर्ज की है। बंदी बनाकर पीटने और धमकी देने सहित अन्य मामले में कार्रवाई की गई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव में बरात में हुई कहासुनी के मामले में दो युवकों को पेड़ में बांधकर पिटाई करने का गंभीर मामला सामने आया था। पीड़िता मां सलीमुन निशा ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के पर कार्रवाई की मांग की थी। सलीमुन निशा ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा जावेद और भांजा अरबाज मंगराव से सारोथर कठौतिया गांव आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि गुड्डू, अमजद, मौसम और युनुस ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। अंदर बेरहमी से पीटने के बाद आरोपियों ने दोनों को पेड़ में बांधकर लात-घूसों से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। थाने में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मारने-पीटने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से बंदी बनाकर पीटने और आपराधिक धमकी देने के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर तहरीर में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed