{"_id":"6a03845eda3518f96a0eba5e","slug":"fir-lodged-against-restaurant-owner-for-commercial-use-of-domestic-gas-cylinder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158036-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक प्रयोग पर रेस्टोरेंट संचालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक प्रयोग पर रेस्टोरेंट संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 13 May 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर क्षेत्र में स्थित दावत फैमिली रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में किए गए औचक निरीक्षण के बाद रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एसडीएम राजेश कुमार को एक रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडर के प्रयोग की जानकारी मिली। इसके बाद टीम के साथ वह डुमरियागंज के फैमिली रेस्टोरेंट पर जांच के लिए पहुंचे। रेस्टोरेंट स्वामी रियाज खान मौके पर उपस्थित नहीं मिले। जांच में प्रतिष्ठान पर चार घरेलू एचपी गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इनमें दो सिलिंडर खाली, एक भरा हुआ और एक का चूल्हे पर उपयोग हो रहा था, जिसमें लगभग दो किलोग्राम एलपीजी गैस शेष थी। मौके पर कार्यरत कर्मचारियों ओंकार यादव और वली मोहम्मद से सिलिंडर से संबंधित पासबुक और अभिलेख मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर कोई भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी नहीं मिला। सिलिंडरों को अग्रिम जांच और कार्रवाई के लिए जायसवाल गैस एजेंसी, खीरा मंडी डुमरियागंज की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
एसडीएम की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने 11 मई को प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद डुमरियागंज पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रियाज खान निवासी नगर पंचायत डुमरियागंज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को हुई इस कार्रवाई के बाद नगर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप का माहौल बन गया है।