फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Find arbitrary ban on private schools

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाएं रोक

Wed, 13 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Find arbitrary ban on private schools
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी और भाजपा युवा मोर्चा के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कमलेश चौरसिया के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। नियमों का पालन करते हुए निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

एसडीएम को दिए ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों का लगातार शोषण कर रहा है। तमाम विद्यालय मानक के अनुसार संचालित नहीं किए जा रहे हैं न तो स्कूलों का भवन मानक के अनुरूप हैं और न ही कमरे। मनमाने तरीके से अवैध रूप से मोटी रकम वसूली जा रही है। ड्रेस के लिए अधिकृत दुकानों पर ही खरीदने के लिए बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। कमीशन के चक्कर में मनचाहे प्रकाशन की पुस्तक संचालित की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से इस समस्या से निराकरण कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में कार्रवाई न हुई तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनूप यादव, उदय पाल वर्मा, शिवकुमार सिंह, अवधेश चौधरी, दीपक चौधरी, रामप्रकाश गौतम, विकास दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed