फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Financial assistance of Rs 5 lakh each was given to 19 beneficiaries.

Siddharthnagar News: 19 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की दी गई आर्थिक सहायता

Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 5 lakh each was given to 19 beneficiaries.
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत तहसील सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बांसी। तहसील सभागार कक्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 19 लाभार्थियों को क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का सांकेतिक चेक भेंट किया।
सहायता प्राप्त लाभार्थियों में शोहराती पत्नी हरिद्वार (ग्राम करही बगही), सलोनी चौधरी पत्नी शशिकपुर जोगिया बुजुर्ग, राम अजोर पुत्र कम्मल करही मश्जिदिया, साधूशरण पुत्र रामनाथ सोनखर, राजकुमारी पत्नी बीरे राम विशुनपुर, अरुण कुमार मिश्र, अशोक कुमार मिश्र पुत्र राजमणि मिश्रा टिकरी पकरिया, श्यामा पत्नी लालता प्रसाद तथा उत्कर्ष त्रिपाठी पुत्र लालता प्रसाद हर्रैया नानकार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर न्यायिक अपर जिलाधिकारी डाॅ. ज्ञान प्रकाश, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक आपदा राम ललित प्रजापति भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना में प्रभावित किसान परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed