{"_id":"56eae8a14f1c1b4e278b459b","slug":"finance-minister-removed-the-symbol-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री की प्रतीक शव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री की प्रतीक शव यात्रा निकाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि के विरोध में सराफा व्यापारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। कस्बे के सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को 15वें दिन भी दुकानें बंद रखी। वित्तमंत्री की प्रतीक शवयात्रा निकाल कर मालगोदाम चौराहे पर पुतला जलाया। व्यापारियों के समर्थन में नगर के भाजपा और सपा नेताओं ने भी आवाज बुलंद किया।
पिछले 15 दिनों से सराफा व्यवसाई लगातार विरोध जता रहे हैं। दुकानें बंद रहने से अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन के लिए जहां व्यापारी बड़ी संख्या में जिले से दिल्ली रवाना हुए, वहीं बढनी में त्रियुगीनाथ अग्रहरि व सपा नेता निसार वागी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया।
व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान राधेश्याम अग्रहरि, विमल अग्रहरि, दिनेश वर्मा, गोरख प्रसाद अग्रहरि, अजमत अली, सुनील वर्मा, बरकत अली, कन्हैया वर्मा, शशांक अग्रहरि, सरजू जायसवाल, अमन सोनी, दीपक, निसार अहमद बागी, आरिफ पठान, गोपाल, संजीव आदि व्यापारी शामिल रहे।