फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fighting in 2 groups

Siddharthnagar News: खेत में बकरी चराने के विवाद में चला चाकू, दो जख्मी

Mon, 09 Oct 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
fighting in 2 groups
फोटो- है
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद बर्डपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर पल्टा देवी मार्ग पर स्थित खेत में बकरी चराने पर सोमवार को विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दो लोगों पर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। उन्हें बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के बर्डपुर बाजार निवासी रहमत अली का आरोप है कि सोमवार को दोपहर 12:30 बजे बाजार के ही शाबिर अली उसके खेत में बकरी चरा रहे थे। मना करने पर दो लोगों ने उस पर चाकू और बोगदा से हमला बोल दिया। पहले हाथ-पैर से पीटा और फिर हाथ में चाकू मार दिया। इसमें रहमत अली (55) को हाथ में चोटें आई हैं। उनके पुत्र राहत अली (25) का सिर और हाथ फट गया और गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर बर्डपुर बाजार निवासी शाकिर अली, शाबिर अली, शेर अली, बरकत अली के खिलाफ मारपीट का केस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद प्रकरण में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed