फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fight over road dispute

Siddharthnagar News: रास्ते को विवाद में मारपीट, तीन घायल, एक गंभीर

Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
fight over road dispute
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चनरैया में बृहस्पतिवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोपाल रास्ते से घर जा रहे थे, इसी बीच पड़ोसी मंजीत व अमरजीत से कहा सुनी होने लगी।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। तकरार बढ़ने पर लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में अमरजीत के सिर पर चोट लगी, जबकि दूसरे पक्ष, गोपाल के घर की दो महिलाओं श्रीकांती व पूनम भी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर आई पुलिस ने मामला शांत कराते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लोटन भिजवाया। मारपीट में घायल हुई एक पक्ष की दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बार घर भेज दिया गया। दूसरे पक्ष के घायल अमरजीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
इंसर्ट-
जिम्मेदारों की लापरवाही से आई मारपीट की नौबत
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव में रास्ते को लेकर हुई मारपीट की घटना ने एक बार फिर पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। माना जा रहा है कि पिछले छह माह से चल रहे विवाद में अगर पुलिस गंभीरता दिखाती तो यह नौबत नहीं पैदा होती है। दोनों पक्षों में रास्ते को चल रहे विवाद का मामला तहसील के सक्षम अधिकारियों तक गया, लेकिन काफी भागदौड़ के बाद कोई हल नहीं निकल सका। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास भी गए और वहां भी विवाद का समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed