{"_id":"69ebd7b91a72dc978e08fec0","slug":"fight-for-diesel-and-petrol-administration-remains-alert-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157125-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीजल पेट्रोल के लिए मारामारी, प्रशासन रहा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीजल पेट्रोल के लिए मारामारी, प्रशासन रहा मुस्तैद
Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के धेंसा नानकार पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से डीजल और पेट्रोल का वितरण कराया गया। लाइन में लगे बाइक सवार को दो 200 रुपये तक का पेट्रोल और चार पहिया वाहन को एक हजार रुपये तक पेट्रोल-डीजल दिया गया। सुबह 11 बजे तक पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी। इस दौरान चिल्हिया थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता मय फोर्स के व्यवस्था संभाले नजर आए। इसके अलावा पंप मालिक बृजेंद्र नाथ शुक्ल के देखरेख में कर्मचारी नियमानुसार तेल दे रहे थे।लाइन में लगे बाइक सवार ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्र और अन्य लोगों का कहना था कि इस समय शादी-विवाह के मौसम में पेट्रोल पंप पर घंटों लाइन लगाने से काफी दिक्कत हो रही है। यदि नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल मिले तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन