{"_id":"655654f02e9d33a0b7015989","slug":"festival-celebration-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8307-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में धूमधाम से मनाया गया छठ और दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में धूमधाम से मनाया गया छठ और दीपावली
Thu, 16 Nov 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बढऩी। नेपाल के कृष्ण नगर में गोलघर चौराहे पर बृहस्पतिवार का एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दीपावली और भाई दूज के शुभ अवसर पर प्यूठानी यूथ क्लब शिवराज वार्ड नंबर पांच कपिलवस्तु से आए हुए बच्चे तथा बच्चियों ने भैलो नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
नेपाल के शिवराज से आए टीम की अगुवाई कर रहे सूरज ने बताया कि नेपाल में इस प्रकार का नृत्य दीपावली के पहले से शुरू हो जाता है। भाई दूज के दो दिन बाद तक लोग गांव में घूम-घूम कर इस त्योहार को मनाते हैं।
इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष हम लोग कृष्णा नगर भी आते हैं और यहां पर देउसी भैलो नृत्य प्रस्तुत कर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि भाई दूज नेपाल के पहाड़ों में मनाने के लिए विदेश में रहने वाले भी अपने घर आ जाते हैं। टीम में विजय, जस्टिन, आदेश अहमद, सिराज, ईशा, अनीता, मुस्कान, सुजाता आदि ने हिस्सा लिया। संवाद