{"_id":"564150af153dea760b8bb99c81e84cd9","slug":"female-candidate-went-for-counselling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रशिक्षुओं ने काउंसिलिंग कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रशिक्षुओं ने काउंसिलिंग कराई
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2011 बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग शनिवार से आरंभ हुई।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की भीड़
उमड़ी रही। पहले दिन महिला और विकलांग श्रेणी के 280 अभ्यर्थियों ने
काउंसिलिंग कराई। रविवार को 250 पुुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग के लिए बीएसए कार्यालय पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का भीड़ उमड़ गई थी। महिला अभ्यर्थियों के साथ परिवार के पुरुष सदस्य और बच्चे भी थे। कुल 286 प्रशिक्षुओं की काउंसिलिंग होनी थी। इसमें 274 महिलाएं व 12 विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थी थे। इसमें पांच महिला शिक्षकों ने विज्ञान-गणित शिक्षक के लिए प्रमाण पत्र जमा होने के कारण काउंसिलिंग नहीं कराई। एक अन्य अभ्यर्थी भी अनुपस्थित रहीं। काउंसिलिंग के लिए कुल पांच काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर एक पर बीईओ शिवकुमार, दो पर विजय कुमार गुप्ता, तीन पर गोपाल मिश्र, चार पर मनीराम वर्मा और पांच पर रमेश कुमार के नेतृत्व में काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में कोई व्यवधान न आए इसके लिए खासा ध्यान रखा गया। महिलाओं की अधिक संख्या देखते हुए पुलिस भी तैनात थी। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 250 पुरुष प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग इन्हीं काउंटरों पर होगी। इसमें अरुण सिंह, दिवाकर सिंह, अभय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुस्तन सेरुल्लाह, अब्दुल रउफ आदि सम्मिलित रहे।