फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Felt no fan connection, the money spent

न पंखा लगा न कनेक्शन, खर्च हो गया धन

Thu, 04 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Felt no fan connection, the money spent
लोटन क्षेत्र के एक विद्यालय में नहीं हुआ विद्युतीकरण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बल्ब की रोशनी और पंखे की हवा में पढ़ाई कराने का फरमान हवा में उड़ गया है। वर्षों बाद भी स्कूलों में न तो कनेक्शन हुए और न ही विद्युत उपकरण लगे। इस मद में आई धनराशि कहां गई, इसे भी पूछने वाला कोई नहीं है। हालत यह है कि वर्षों बाद भी बच्चे उमसभरी गर्मी में पढ़ाई को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद ने विद्युतीकरण कराकर पंखा, बल्ब लगाने का निर्देश दिया था। लोटन ब्लाक के 80 प्राथमिक व 40 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से वर्ष 2009 से 2013 के मध्य तक 9 पूर्व माध्यमिक और 25 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया था। इन स्कूलों को 21 हजार रुपये विद्युतीकरण व कनेक्शन के लिए दिए गए थे। पांच वर्ष बीतने के बाद भी विद्यालयों में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही बल्ब जल रहा है।
विज्ञापन

कुछ स्कूलों में तो पंखे-बल्ब नजर ही नहीं आते। सूत्रों के मुताबिक विभाग की उदासीनता से पंखे गुरुजी के घर पहुंच गए, बल्ब का इस्तेमाल भी वही कर रहे हैं, जबकि विभाग भुगतान दे रहा है। यह हाल पूरे जिले का है। घोटाले के इस बड़े मामले में विभागीय जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। सरकारी धन के बारे में पूछताछ करने की भी किसी को फिक्र नहीं है। लोटन की खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता ने बताया कि ब्लाक के किन-किन विद्यालयों में बिजली व पंखा लगाने के लिए किस वर्ष में और कितना धन आया था, इसकी सूची फिलहाल हमारे पास नहीं है। सूची उपलब्ध होने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed