फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Feeding of Kisan Samman Nidhi will be done in Tehsils

तहसीलों में होगी किसान सम्मान निधि की फीडिंग

Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Feeding of Kisan Samman Nidhi will be done in Tehsils
तहसीलों में होगी किसान सम्मान निधि की फीडिंग
विज्ञापन

कृषि विभाग करेगा लेखपालों को प्रशिक्षित
सिद्धार्थनगर। सभी तहसीलों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग होगी, इसके लिए कृषि विभाग लेखपालों को प्रशिक्षित करने के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपलब्ध कराएगा। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में हुई बैठक में कही।

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग में हो रही विसंगतियों को दूर करने के लिए कृषि विभाग ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी एसडीएम व तहसीलदार को जानकारी दी। जिलाधिकारी संजीव ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में लेखपालों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फीडिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। कृषि विभाग के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 15 जुलाई 2022 को सभी तहसीलों में प्रशिक्षण देकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उप कृषि निदेशक प्रत्येक तहसीलों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फीडिंग के लिए एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराएंगे। उप कृषि निदेशक ने कहा कि जनपद में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 377000 पात्र लाभार्थी हैं। प्रत्येक तहसीलों में लेखपाल 15 से 22 जुलाई तक सत्यापन कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण किया जाना है। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed