फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fear of husband's murder expressed, action demanded

Siddharthnagar News: पति की हत्या का जताई आशंका, कार्रवाई की मांग

Sun, 20 Jul 2025 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fear of husband's murder expressed, action demanded
कोतवाली बांसी में तहरीर सौंपने पहुंची मृतक दिलीप गुप्ता की पत्नी रूक्मणी। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के डढि़या गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रुक्मिणी ने रविवार को अज्ञात लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। रुक्मिणी ने पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की।
डढि़या निवासी दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र गौरी शंकर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुनौना गांव के उत्तर रोड के किनारे खेत में शुक्रवार की रात 9:00 बजे घायलावस्था में मिला था। कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी थी। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उसे सीएचसी तिलौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को देवरों के साथ कोतवाली पहुंची रुक्मिणी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति दिलीप तिलौली में किराना दुकानदार की पिकअप चलाते थे। शुक्रवार की रात वह गाड़ी तिलौली में खडी कर सब्जी आदि लेकर बाइक से घर आ रहे थे। दुभरा गांव से आगे तिराहा से करीब दस मीटर कुनौना की तरफ घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियार से मुंह व सिर पर कई वार किए और मरा समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक्मिणी ने यह भी कहा कि उसका 11 वर्ष का बेटा है, जिसको लेकर वह दहशत में है। रुक्मिणी ने केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी का कहना कि मामले की हर पहलुओं से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed