फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fear of attacking monkey, injured three dozen people

Siddharthnagar News: हमलावर बंदर का खौफ, तीन दर्जन लोगों को किया घायल

Sat, 01 Jun 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fear of attacking monkey, injured three dozen people

विज्ञापन
-बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम डड़वा घाट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के डड़वा घाट गांव में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। काले मुंह वाले बंदर ने अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर, उन्हें घायल कर दिया है। पांच माह से एक काले मुंह वाला बंदर आतंक का पर्याय बना हुआ है। अब तक गांव के कई लोगों को घायल कर चुका है। इसकी वजह से लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को हो रही है। इन दोनों को बंदर दौड़कर अपनी चपेट में लेकर, घायल कर दे रहा है।
दो माह पूर्व गांव के रमेश कनौजिया की पत्नी को बंदर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका अभी तक इलाज चल रहा है। आशीष पांडेय और उनकी पत्नी संगीता को एक माह पूर्व बंदर ने पीटकर गंभीर तरह से घायल कर दिया। लगभग 20 दिन पहले लक्ष्मी पत्नी दिनेश पांडेय को बंदर ने काट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

हरिराम पांडेय को बंदर ने इतनी जोर से धक्का दिया कि वह जख्मी हो गए। बंदर के आतंक से गांव में दहशत का माहौल बन चुका है।
गांव के वशिष्ठ पांडेय, सुनील, रामरूप, राजू, राम यज्ञ, कौशल, विजय, संतराम आदि ने बंदर पकड़वाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में तहसीलदार बांसी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पशुपालन विभाग की तरफ से कैटल कैचिंग करके पकड़वाया जाएगा। इस संबंध में पशुपालन विभाग को आज ही पत्र लिखकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed