{"_id":"69d003f639e19d77750b04e5","slug":"fault-in-main-supply-near-kurna-drain-power-supply-disrupted-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1013-178602-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुर्ना नाले के निकट मेन सप्लाई में आया फाल्ट, ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुर्ना नाले के निकट मेन सप्लाई में आया फाल्ट, ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बरहज। रुद्रपुर क्षेत्र के कुर्ना नाला के निकट बिजली की मेन सप्लाई में तकनीकी खराबी हो जाने के कारण महेन और मदनपुर फीडर की बिजली ठप हो गई। 24 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह करीब एक घंटे के लिए आपूर्ति बहाल हुई। बिजली गुल होने से शुक्रवार की रात लोगों ने घर के छतों और सड़कों पर रात व्यतीत करने पर मजबूर हो गए।
वहीं मदनपुर कस्बा सहित करीब 100 से अधिक गांव अंधेरे में रहे। जिससे चारो ओर हाहाकार मचा रहा। तकनीकी खराबी दूर करने की जगह जिम्मेदारों द्वारा मोबाइल बंद कर लिए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। महेन और मदनपुर फीडर को माहीगंज से कुर्ना नाला के रास्ते विद्युत आपूर्ति दी जाती है। जिससे करीब 100 से अधिक गांव लाभान्वित होते हैं। लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार को कुर्ना नाला के निकट मेन सप्लाई में खराबी आ गई। जिससे दोनों फीडरों से गांवों को दी जाने वाली बिजली गुल हो गई।
लोगों का कहना है कि बिजली न होने से रात में काफी दिक्कतें पेश आई हैं। लोगों का यह भी कहना है कि कुर्ना नाला के निकट तकनीकी खराबी से अक्सर समस्या उत्पन्न होती है। जबकि जिम्मेदार मोबाइल बंद कर लेते हैं। एक्सईएन अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कुर्ना नाला के निकट खराबी आने से समस्या उत्पन्न हुई थी।