फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fatty liver patient is craving salty snacks with tea

Siddharthnagar News: चाय के साथ नमकीन की तलब बना रही फैटी लिवर का मरीज

Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fatty liver patient is craving salty snacks with tea
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में म​रीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. सीबी चौधरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिगड़ती दिनचर्या व युवाओं में बढ़ रहा चाय नमकीन का क्रेज हर किसी को फैटी लिवर की समस्या हो रही है। वर्तमान में इसका शिकार हर पांचवां व्यक्ति हो रहा है, जिन्हें फैटी लिवर की समस्या है।
इसका प्रमुख कारण है चाय के साथ नमकीन का सेवन करना है। चिकित्सकाें के अनुसार चाय नमकीन में वसा और नमक की मात्रा अधिक होती है। इससे चाय नमकीन का सेवन करने वाले लोगों को फैटी लिवर की समस्या अधिक हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार फैटी लिवर की समस्या 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को होती थी, लेकिन पांच वर्षों से इसकी अधिकता युवाओं में देखने को मिल रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन इस तरह के 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो वर्क फाॅर्म होम, जंक फूड व शराब से सबसे अधिक फैटी लिवर की समस्या आ रही है। इनमें से 60 प्रतिशत युवा हैं, और 5 से 10 प्रतिशत बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11 से 19 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि चाय नमकीन व शराब पीने की लत युवाओं को कम उम्र में ही लिवर की बीमारी दे रही है। पांच साल पहले तक 50 वर्ष तक के मरीज ही फैटी लिवर के शिकार होते थे, लेकिन अब इनकी तादाद बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि चाय नमकीन के अधिक सेवन से फैटी लिवर के मरीज बढ़ रहे हैं।
इसका मुख्य कारण है नमकीन खाद्य पदार्थों में उच्च वसा और नमक की मात्रा है, जो लिवर में वसा जमा होने की संभावना को बढ़ाती है। कहा किक वसायुक्त और नमकीन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन लिवर में वसा जमा करता है, नमकीन खाद्य पदार्थों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लिवर पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इस तरह के मरीज को सावधानी बरतने की जरूरत है।

लिवर में वसा जमा होने से गंभीर समस्या हो सकती है, समय से इसका उपचार नहीं करवाने पर यह सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। जिससे व्यक्ति का लिवर पूरी तरह से खराब भी हो जाता है। उन्होंने बताया कि चाय नमकीन के साथ ही मोटापा, मधुमेह और शराब से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed