{"_id":"61a7af01e3ae4b1f1a4091bf","slug":"father-reprimanded-kishore-gave-his-life-siddharthnagar-news-gkp418323045","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, छात्र ने दी जान
विज्ञापन
इटवा के चौरथरी गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, किशोर ने दी जान
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चोरथरी गांव का मामला
इटवा (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के चोरथरी गांव में बुधवार सुबह एक किशोर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह आत्मघाती कदम पिता की ओर से पढ़ाई के लिए फटकार लगाने से नाराज होकर उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के चोरथरी निवासी गुरुचरण प्रजापति ने 17 वर्षीय बेटे दुर्गेश को बुधवार सुबह पढ़ाई के लिए डांट दिए। इससे नाराज दुर्गेश सुबह आठ बजे घर में अनाज रखने के लिए बनी टंकी पर सीढ़ियों के सहारे चढ़कर रस्सी का एक छोर गले में और दूसरा छत की कुंडे में बांधकर टंकी से कूदकर लटक गया। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने आननफानन रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वह छोटकन लाल यादव मेमोरियल स्कूल पोखरभिटवा में कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ त्रिलोकपुर राजेश मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।