फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Father going to celebrate son birthday dies in basti

अब कौन बोलेगा हैप्पी बर्थडे: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की मौत, सालभर पहले मां छोड़ गई थी अतुल का साथ

Sat, 08 Jul 2023 08:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

मृतक अंकुर की पत्नी की प्रमिला की एक वर्ष पहले संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। अब छह वर्षीय पुत्र अतुल के सिर से माता और पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ गया।

विज्ञापन
Father going to celebrate son birthday dies in basti
मृतक अंकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में बढ़ रहे बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी पिता की बस्ती के मनौरी चौराहे पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतक के बुआ का लड़का जख्मी हो गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी गांव निवासी अंकुर पांडेय (27) पुत्र प्रद्युम्न पांडेय अपने बच्चे को बस्ती में पढ़ाते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को छह वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से निकले थे। उनके साथ उनके बुआ का लड़का भी बाइक पर था। बताया जा रहा वह बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौराहे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बुआ का लड़का आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर आशीष को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना देने के साथ ही लिखा पढ़ी की। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

मृतक अंकुर की पत्नी की प्रमिला की एक वर्ष पहले संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। अब छह वर्षीय पुत्र अतुल के सिर से माता और पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed