फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Father gets hit by brick thrown at him to kill brother, dies

Siddharthnagar News: भाई को मारने के लिए चलाई ईंट लगी पिता को, हो गई मौत

Sat, 31 Aug 2024 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Father gets hit by brick thrown at him to kill brother, dies
-पिता की मौत के बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की, घरवालों ने बचाया
विज्ञापन

-घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के चाईजोत गांव में बृहस्पतिवार देर रात शराब पीने के विवाद में युवक ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर दिया, लेकिन वह ईंट बीमार पिता के सीने पर लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से आहत युवक ने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिवारवालों ने बचा लिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चाईजोत गांव निवासी अक्षय कुमार पुत्र रामकुमार की पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उसका भाई विजय कुमार (24 ) शराब का लती है। पिता अक्सर इसके लिए उसे मना करते, जिससे वह घरवालों से चिढ़ता था। बृहस्पतिवार रात भी वह शराब के नशे में घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। पिता रामकुमार (56) ने उसे शराब न पीने और हरकतें सुधारने के लिए कहा तो वह उग्र हो गया और मुझे व परिवार वालों को मारने लगा। मैं बचने के लिए भागा तो उसने घर के बाहर पड़ी ईंट मुझे मारने के लिए फेंकी, लेकिन वह मुझे न लगकर पिता के सीने पर लग गयी, जिससे उनकी हालत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, पिता की मौत होते ही विजय कमरे में चला गया और कपड़े का फंदा बनाकर उस पर लटकने की कोशिश करने लगा। संयोग से तभी परिवार वाले पहुंच गया और उसे बचा लियां। अक्षय ने तहरीर में लिखा है कि विजय की नीयत किसी को जान से मारने की नहीं थी। अक्षय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article