फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   father died son injured

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र जख्मी

Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
father died son injured
शहर के सटे सनई चौराहे पर दुर्घटना में वाहन निकालते पुलिस - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बोलेरो की चपेट से पिता की मौत
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पुत्र गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
सदर थाना क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर सोनवाल गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर सोनवाल गांव के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिता की मौत हो गई। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मेहदिया गांव निवासी विश्वनाथ मिश्र (75) पुत्र उदयराज अपने पुत्र बृजेश (40) के साथ गुरुवार को बाइक से जिला मुख्यालय की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि अभी वह सदर थाना क्षेत्र बांसी-नौगढ़ मार्ग पर सोनवाल गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में विश्वनाथ की मौके पर मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल
सिद्धार्थनगर। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के पचपेड़वा के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलरामपुर जिले के थाना व गांव पचपेड़वा निवासी कन्हैया (50) और उनका पुत्र रामशरन (18) सोमवार की सुबह किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। बताया जा रहा है गांव के कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खड़कुइयां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई घटना
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़/परसा। थाना क्षेत्र के खड़कुइयां गांव के समीप परसा-महथा के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को भैंस को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत खड़कुइयां गांव निवासी प्रभुदयाल (42) पुत्र सोमई यादव रोज की तरह सीवान में अपनी भैंसों को चराने के लिए गया हुआ था। शाम करीब 3:45 बजे बढ़नी-गोरखपुर को जा रही ट्रेन संख्या 55078 के गुजरने का हार्न सुनकर परसा-महथा रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रही भैंस को बचाने के लिए वह दौड़ पड़ा। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से प्रभुदयाल की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर रोते-बिलखते हुए परिजन पहुंचे। इस संबंध में एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसआई रमेश यादव को टीम के साथ भेजा गया है। पंचनामा भरकर तैयार किया गया है। कल सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed