छेड़छाड़ के विरोध पर पिता-पुत्री को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक भी हिरासत में ले लिया गया है। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती गुरुवार की देर शाम बगीचे में आम बीनने गई थी। बगीचे में उसे अकेली देखकर वहां मौजूद युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे किशोरी चिल्लाने लगी। किशोरी की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसका पिता बगीचे में पहुंचा।
आरोपी युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी। आस-पास के लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में डुमरियागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है।