फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmer's field seized due to outstanding dues, Naib Tehsildar takes action

Siddharthnagar News: बकाये पर कुर्क हुआ किसान का खेत, नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer's field seized due to outstanding dues, Naib Tehsildar takes action
इटवा। पुराने बकाए को लेकर तहसील प्रशासन की सख्ती से बड़े बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। मामला इटवा तहसील के रमवापुर कली गांव का है। यहां इसी तहसील के देवभरिया निवासी राम मूरत ने भारतीय स्टेट बैंक रमवापुर कली से कर्ज लिया था। बैंक कर्मचारियों के बार- बार कहने के बावजूद कर्ज अदायगी के लिए आनाकानी कर रहे थे। कर्ज वापस न मिलता देख बैंक कर्मियों ने बकाये की फाइल वसूली के लिए तहसील में भेज दी, लेकिन वहां भी राजस्व संग्रह अमीन से बात नहीं बनी। इसके बाद नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने सारी औपचारिकता पूरी करके शनिवार को एक ही गाटे की 591 एअर भूमि कुर्क कर दी। इस दौरान राजस्व संग्रह अमीन सरजू पांडेय, अरविंद, कौलेश्वर पांडेय, रामफेर, लेखपाल दीनानाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed