फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmer is the creator of the country: Dr. Pravesh

किसान देश का निर्माता है : डॉ. प्रवेश

Mon, 23 Dec 2024 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer is the creator of the country: Dr. Pravesh
-कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित किसान दिवस पर संगोष्ठी में किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में सोमवार को किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने बताया कि किसान देश का निर्माता है। डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों की खेती पर जोर देते हुए बताया कि इसके लिए किसानों को वैज्ञानिक विधि से तकनीकी खेती करने की जरूरत है, जिसमें कम लागत में अधिक आय हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

अंत में क्षेत्र के मल्दा गांव निवासी महिला किसान कुशलावती, जनक चौधरी रुदरौलिया, रवि गिरी अहिरौली पंड़री, आदि प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीलम सिंह, जय प्रकाश द्विवेदी, श्याम सिंह, रामदास, अनिल चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुए जिलाध्यक्ष
इटवा। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा की मौजूदगी में आईएएस मीनाक्षी वर्मा ने स्वर्णकार समाज संगठन के जिलाध्यक्ष शंभूनाथ सोनी को सम्मानित किया। इसके अलावा पूरे देश से स्वर्णकार समाज संगठन के इकट्ठा हुए लोगों के बीच सिद्धार्थनगर जनपद की प्रशंसा करते हुए पूरी सिद्धार्थनगर की टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से संगठन की मजबूती को लेकर एवं व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा एवं साइबर अपराधों से बचने के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed