{"_id":"6297a504f0513c4429688774","slug":"farmer-dies-due-to-lightning-siddharthnagar-news-gkp4389254119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से किसान की मौत
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बुधवार सुबह घर के पीछे खेत में काम करते समय एक किसान पर बिजली गिर गई। इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को दफन कर दिया।
क्षेत्र के बसंतपुर के रहने वाले अकबर अली उर्फ चीनक (42) पर बिजली गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह लगभग पौने दस बजे यह घटना हुई। शमीना खातून ने बताया कि उनके पति चीनक अपने घर के पीछे स्थित खेत में मेड़ व किनारा सही कर रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी।
घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अकबर अली के परिवार में पत्नी शमीना खातून और दो पुत्रियां सायमा (16) वर्ष व सायरा खातून (8) वर्ष हैं। वह खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है।