फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farmer dead in bee attack

मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत

Wed, 07 Mar 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
farmer dead in bee attack
bee attacks - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। रखवाली के लिए खेत की ओर जा रहे किसान की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चोड़ार गांव में बुधवार सुबह की है। घटना से गांव में मातम छा गया है। ग्राम पंचायत चोड़ार निवासी कृष्णा प्रसाद चौधरी (46) बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बुरी तरह से घिरे कृष्णा प्रसाद शोर गुल मचाते हुए घर की ओर भागे। मधुमक्खियां उनके पीछे लगी रहीं। घर पहुंचते-पहुंचते वह बेहोश होकर गिर पड़े। बुरी तरह जख्मी किसान को परिजन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 इस संबंध में सीएचसी शोहरतगढ़ के अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि कृष्णा प्रसाद चौधरी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed