{"_id":"5fdf83bb8ebc3e41a134d09f","slug":"family-name-erased-from-voterlist-siddharthnagar-news-gkp3776484185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से पूरे परिवार का नाम हटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से पूरे परिवार का नाम हटाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से पूरे परिवार का नाम हटाने का आरोप
उसका क्षेत्र के ग्राम पोखरभिटवा निवासी ने चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका बाजार के ग्राम पोखरभिटवा निवासी कमाल अहमद ने बीएलओ पर वोटर लिस्ट में पूरे परिवार का नाम गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से की है।
कमाल अहमद ने बताया कि परिवार के सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में परिवर्धन कराने के लिए बीएलओ के पास फार्म भर कर जमा किया था। इसमें पूरे परिवार के सदस्यों का नाम अंकित किया गया था लेकिन ग्रामसभा की बीएलओ, ब्लॉक के कुछ कर्मचारियों एवं प्रतिद्वंद्वियों की साजिश से परिवर्धन का फार्म ही गायब कर दिया गया। एडीओ पंचायत से शिकायत की तो उन्होंने दोबारा फार्म भरने को कहा। इसके बाद दोबारा फार्म भरकर बीएलओ को दिया, फिर भी उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं आया। आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश में उनका नाम नहीं शामिल किया जा रहा। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी आदि को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांचकर संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई करने और उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम सदर अनिल कुमार रस्तोगी ने कहा कि मामले की जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।