फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fair will be held to increase the income of track traders

पटरी व्यवसायियों की आय बढ़ाने के लिए लगेगा मेला

Wed, 27 Oct 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fair will be held to increase the income of track traders
पटरी व्यवसायियों की आय बढ़ाने के लिए लगेगा मेला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पटरी व्यवसायियों को सामग्री विक्रय कर अपनी आय बढ़ाने के लिए नौगढ़ तहसील परिसर और बांसी माघ मेला मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत के साथ बैठक कर मेले के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए।
डीएम दीपक मीणा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर एवं बांसी को निर्देश दिए कि तहसील परिसर नौगढ़ तथा नगर पालिका परिषद बांसी में माघ मेला मैदान में दिनांक 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार के तहत रेहड़ी, पटरी विक्रेताओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है। डूडा विभाग की ओर से रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार का लोन उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

वे स्टाल लगाकर आय बढ़ाएंगे तथा डूडा विभाग की स्वयं सहायता समूह भी स्टाल लगाकर अपनी आय बढ़ाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टाल तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए सुरक्षित प्रकार के झूले आदि लगाए जाएंगे। दीपावली मेला में अन्य लोग भी स्टाल लगा सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबधित अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि मेला परिसर की नियमित सफाई कराना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम नौगढ़ विकास कश्यप, बांसी जगप्रवेश, परियोजना अधिकारी डूडा चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed